फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मार्केट कमेटी के नए अध्यक्षों ने संभाला पद

Thu, 23 Oct 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाते पूर्व मंत्री व अन्य। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मार्केट कमेटी यमुनानगर के अध्यक्ष राकेश त्यागी व जगाधरी के अध्यक्ष विपुल गर्ग एवं उपाध्यक्ष मोहित बंसल व चौधरी ठाठ सिंह ने बुधवार को कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अध्यक्षों को उनकी कुर्सी पर बैठाया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गुर्जर ने कहा कि सरकार ने मार्केट कमेटी के अध्यक्ष इसीलिए बनाए जाते हैं कि आढ़ती तथा किसान के बीच समन्वय बनाकर रखा जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जो 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रहा है जबकि अन्य राज्य तीन या चार फसल खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने सदा ही किसानों का हित चाहा है और इसी हित को देखते हुए किसान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। नवनियुक्त चेयरमैन राकेश त्यागी व विपुल गर्ग ने कहा कि सरकार ने जो उन्हें यह जिम्मेवारी दी है, वह उस पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष रोजी मलिक आनंद, व्यापारिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, सौरव मानिकटाला, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप बजाज, पार्षद रुचि शर्मा, एनिमेंट पर्सन सुरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, सतपाल शर्मा, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें