फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: ऑटिज्म के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ग्रेटर नोएडा में नई शुरुआत, बच्चों ने दी प्रस्तुति

Thu, 28 May 2026 08:47 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

कार्यक्रम विशेष रूप से ऑटिज्म जागरूकता और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके परिवारों को सहयोग, समझ और सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
ऑटिज्म के प्रति जागरूकता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित रवाया में द ब्लेस्ड वन्स एवं स्वाहा चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यू आर नॉट अलोन  लेट्स टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विशेष रूप से ऑटिज्म जागरूकता और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके परिवारों को सहयोग, समझ और सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मधुर आवाज से शानदार गायन प्रस्तुत किया, तो किसी ने अपने आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति से लोगों को भावुक कर दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में अमितेज प्रियदर्शी ने कहा कि समाज में जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे विशेष बच्चों और उनके परिवारों को सम्मान, सहयोग और आत्मविश्वास मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन यह एहसास दिलाते हैं कि हर बच्चा विशेष है और कोई भी अकेला नहीं है। इस दौरान शाखा प्रमुख श्वेता ने कहा कि हमारा प्रयास प्रत्येक बच्चे को बेहतर वातावरण और सही मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें