फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गायों के लिए जल्द बनेंगी नई गोशालाएं - रविंद्र इन्द्राज

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोपाष्टमी कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री ने कहा, गो संरक्षण केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा है कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। गोवंश को सड़कों से निकालकर सुरक्षित वातावरण में लाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। दिल्ली सरकार नई गोशालाओं के संचालन, रखरखाव और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कई योजनाओं पर काम कर रही है। घुम्मनहेड़ा गांव में नई गोशाला बनाने की योजना है।

बाहरी दिल्ली में हरेवली गांव गोपाल गो सदन में आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, सरकार ने भव्य रूप में छठ पूजा आयोजित की। दिल्लीवासियों ने मिलकर प्रकृति की पूजा की। भारतीय संस्कृति में प्रकृति की पूजा और सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव सदियों से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है। इसमें गाय के लिए सबसे पवित्र स्थान है। उन्होंने कहा, जब हम पेड़ों, नदियों, पर्वतों और जीवों के संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं, तभी भारत फिर से विश्वगुरु, आत्मनिर्भर और विकसित बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बवाना गांव में शुरू की नई परियोजना
समाज कल्याण मंत्री ने बवाना गांव में जल बोर्ड की नई परियोजना शुरू की। इससे 250 परिवारों को साफ पेयजल मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम की गुणवत्ता और समय का ध्यान रखने के निर्देश दिए। यहां करीब 20 साल से पुरानी लाइन जर्जर थी। कंझावला चौक के नजदीक नई लाइन चार महीने में चालू होगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें