फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी आप करो तैयारी... अब है जनता की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। यूपी विधानसभा का चुनावी बिगुल बजने के साथ ही विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की सरगर्मी जनता के बीच शुरू हो गई है। टिकट को लेकर मारामारी का दौर भी अब समाप्त हो चुका है। राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। वहीं, नेताओं ने भी प्रचार तेज कर दिया है। अपने पक्ष में माहौल बनाने और मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, पांच साल बाद आए चुनावों से मतदाता भी खुश हैं। मतदाताओं का कहना है कि अब बाजी एक बार फिर से उनके हाथ में है। नेताओं को अब अपनी तैयारी कर लेनी चाहिए, क्योंकि जनता उनका इंसाफ करेगी।
विज्ञापन

मोदी फैक्टर चलेगा या दूसरे मुद्दों की बहेगी बयार
मोदी लहर का ही करिश्मा था कि 2017 में पूर्ण बहुमत से योगी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। भाजपाइयों का कहना है कि मोदी की लहर अभी जारी है। पार्टी ने पांच साल के कार्यकाल में जिन विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया है, वह जनता के सामने हैं। मोदी की लहर और योगी का विकास निश्चित रूप से मतदाताओं को अपनी ओर खींचेगा। उधर, अन्य राजनीतिक दलों का कहना है कि मोदी लहर में भाजपा ने 2017 में सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन जनता के सामने सभी दावे खोखले साबित हुए हैं। इस बार सपा तेजी से उठान पर है। वहीं, कांग्रेस को भी जैसे आक्सीजन मिल गई है। यह दोनों ही पार्टियां बीते साल के मुकाबले वर्तमान में अच्छी स्थिति में हैं। इसके इतर आम आदमी पार्टी ने यूपी में चुनावी बिगुल बजाकर पहले से ही तैयारी कर ली थी। दिल्ली मॉडल के नाम पर आप नेता यहां मतदाताओं को अपनी ओर प्रभावित करने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में इस बार नोएडा सीट पर चुनाव रोचक होने वाला है।
असंतुष्टों को साधना भी दलों के लिए बड़ी चुनौती
सभी राजनीतिक दलों को इस बार पार्टी के ही असंतुष्ट नेताओं को साधना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। आम आदमी पार्टी भी यहां बीते एक साल में अपने प्रत्याशी को बदल चुकी है। इसके अलावा सपा और कांग्रेस से टिकट की दौड़ में कई चेहरे शुमार थे। सभी अपना-अपना टिकट पक्का बता रहे थे। ऐसे में इन दोनों ही दलों के घोषित प्रत्याशियों को सबसे ज्यादा मशक्कत असंतुष्टों को साधने में करनी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें