फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व विधायकों के भतीजों के साथ मारपीट, 10 नामजद सहित 60 अन्य के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पूर्व विधायकों के भतीजों के साथ मारपीट
विज्ञापन

10 नामजद सहित 60 अन्य के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पूर्व विधायक रहीस खान और पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद के भतीजों के साथ मारपीट की गई। तीन पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुन्हाना पुलिस ने गांव गोकलपुर निवासी 10 नामजद सहित 60 अन्य के खिलाफ रुपये लूटने, वाहन तोड़ने, मारपीट करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव नीमखेड़ा निवासी प्रवेज पुत्र इसराइल ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि वे अपनी कार द्वारा पुन्हाना से गांव नीमखेड़ा सोमवार को जा रहे थे। जब वह गांव मानोता के पास पहुंचे तो पहले से ही 5 दर्जन से अधिक लोग हथियारों से लैस थे। हमलावरों ने मानोता पहुंचते ही उनकी कार पर हमला कर दिया। इसमें परवेज पुत्र इस्राइल, मुजाहिद पुत्र मुस्ताक और सेफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुन्हाना सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी कार तोड़ दी और करीब 12 हजार रुपये लूट लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि परवेज पुत्र इस्राइल की शिकायत पर गांव गोकलपुर निवासी साबिर, अब्बास, तालीम, मनोज, साकिब, तारीफ, यूनुस, माजिद, आकिल, मुस्तफा के अलावा 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें