फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : दिल दहलाने वाली वारदात, पड़ोसी ने बच्ची को मारा, बैग में डालकर खूंटी पर लटकाया, बदबू...

Mon, 10 Apr 2023 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पड़ोसी ने दो साल की मासूम बच्ची को मार डाला। इसके बाद उसके शव को बैग में डालकर खूंटी पर लटका दिया। आरोपी परिजनों साथ मासूम को ढूंढने का नाटक करता रहा। बदबू आने खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में दो दिन से लापता मासूम की हत्या कर उसका शव पीठ पर लादने वाले बैग में रखकर पड़ोसी युवक फरार हो गया। मामला सूरजपुर के देवला गांव का है। दुर्गंध आने पर परिवार के लोगों ने रविवार सुबह पड़ोसी राघवेंद्र के कमरे का दरवाजा तोड़कर तलाशी ली तो मासूम का शव खूंटी से टंगे बैग में मिला। 
विज्ञापन


देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। आरोपी इतना शातिर है कि दो दिनों तक पीड़ित परिजनों संग बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा। 

शव मिलने से कुछ देर पहले तक आरोपी परिवार के साथ ही था। शव मिलने की जानकारी लगने पर वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। राघवेंद्र मूलरूप से बलिया का रहने वाला है। बच्ची के माता-पिता चंदौली के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


घर पर अकेले थे मासूम भाई-बहन
वे देवला में किराये पर रहते हैं। पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सात अप्रैल को पिता नौकरी पर गए थे, जबकि मां दो साल की बेटी और सात साल के बेटे के भरोसे घर छोड़कर बाजार से सामान खरीदने गई थी। जब लौटी तो बच्ची घर पर नहीं मिली। 
 

रात करीब 11 बजे माता-पिता ने सूरजपुर चौकी पर बच्ची के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

गला दबाकर हत्या 

डीसीपी सेंट्रल जोन रामबदन सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर बच्ची की हत्या की बात सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें