फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग दामाद: ससुर को पीटकर पैर तोड़ा, छोटे भाई की शादी साली से करवाना चाहता था रविंद्र; मना करने पर की पिटाई

Sun, 09 Apr 2023 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

ससुर ने अपनी बेटी की शादी दामाद के भाई से करने से मना कर दिया तो वह उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपी रविंद्र ने उनका पैर तोड़ दिया और मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी साली की शादी छोटे से भाई से कराने की बात करने ससुराल गए एक शख्स ने अपने ससुर के साथ मारपीट कर दी और पैर तोड़ दिया। पीड़ित ने शादी से इनकार कर दिया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

वाजिदपुर के रहने वाले सुमित ने बताया कि सात अप्रैल को रात 10 बजे के करीब उसके जीजा रविंद्र घर आए थे। वह उसकी छोटी बहन की शादी अपने भाई से कराना चाहते थे। इसके लिए वह ससुराल में साले व ससुर से बात करने लगे। 

उसके पिता ने अपनी बेटी की शादी दामाद के भाई से करने से मना कर दिया तो वह उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपी रविंद्र ने उनका पैर तोड़ दिया और मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन

उसने ससुर को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने परिजनों की मदद से पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें