फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वॉक एथलेटिक्स रेस में नेहा व श्रीओम अव्वल

Thu, 02 Oct 2025 06:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को गांधी जयंती पर वॉक एथलेटिक्स रेस प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग में पांच किमी और महिला वर्ग में तीन किमी की दौड़ हुई। महिला वर्ग में नेहा ने पहला, संगीता देवी ने दूसरा, शेर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में श्रीओम ने पहला, कार्तिक ने दूसरा व हेमद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश खेल उपनिदेशक मुद्रिका पाठक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में लगभग 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों के साथ अन्य छह बच्चों लक्ष्मी, रिया, आयुष, करण, राजवंश, ईशान, ईश्वर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेटबॉल कोच शीलंकूर, बॉक्सिंग कोच ज्योति नागर, मोनू कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें