दनकौर। भट्टा गांव में खेत से घर लौट रहे बुग्गी सवार दंपती को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। शिकायत लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गीता देवी ने शिकायत में बताया कि करीब 10 दिन पहले वह अपने पति धर्मपाल सिंह के साथ खेत पर गई थीं। वहां से बुग्गी में सवार होकर अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों को चोटें आई, जबकि पति को गंभीर हालत में जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद