फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फॉस्टैग में बैलेंस रखने में लापरवाही पड़ रही भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- लुहारली टोल प्लाजा पर लगती है वाहनों की लंबी लाइन
विज्ञापन

-टोल से रोजाना निकलते हैं करीब 28 हजार वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। टोल प्लाजा पर वाहन स्वामियों को सुगमता से निकलने के लिए फॉस्टैग व्यवस्था लागू की गई थी। यहां तक कि 15 अगस्त से तीन हजार रुपये का सालाना पास भी जारी किए गए हैं। लेकिन वाहन चालकों की फॉस्टैग रिचार्ज कराने में लापरवाही उन्हें ही नहीं, अन्य वाहन चालकों को भी परेशान कर रही है। इसकी बानगी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर रोजाना देखने को मिल रही है। यहां वाहन स्वामियों के लापरवाह रवैये के कारण रोजाना लंबी लाइनें लग रही हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर लुहारली गांव के समीप टोल प्लाजा बना है। आने और जाने के लिए अलग-अलग टोल प्लाजा बने हैं। दोनों प्लाजा में करीब 500 मीटर की दूरी है। लुहारली टोल प्लाजा वाहनों का सुबह और शाम के समय लोड बढ़ जाता है। वाहनों की कतारें भी लग जाती है। इस टोल प्लाजा से 8 हजार बड़े वाहन और 20 हजार छोटे वाहनों का आवागमन प्रतिदिन होता है। वाहन पर लगे फॉस्टैग में बैलेंस न होने के चलते तथा फॉस्टैग को सही तरीके से नहीं लगाए जाने के चलते बूथ पर थोड़ा समय लग जाता है। जिन वाहन चालकों ने अपने फॉस्टेग में रिचार्ज समय से करने एवं सही तरीके से लगाने के चलते फर्राटे से निकलने में परेशानी हो जाती हैं। टोल मैनेजर बजरंग सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को 3 हजार रुपए का वार्षिक पास बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस पास से एक साल में 200 बार फ्री आवागमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें