पौली ब्लाक का निरीक्षण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी । संवाद
- फोटो : संवाद
रोसयाबाजार। ब्लाॅक मुख्यालय पौली कार्यालय का बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जयकेश तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं लापरवाही ढिलाई मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी के ब्लॉक पर पहुंचते ही ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई समेत ब्लॉक कार्यालय के अभिलेखों की जांच की। उन्होंने हर पटल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लाॅक पर आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को सुना जाए तथा उसका मौके पर निस्तारण भी किया जाए।