फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनसीपीई ने एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को 77-17 अंक से हराया

Wed, 08 Oct 2025 07:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के धूम-मानिकपुर स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एनसीपीई) में बुधवार से महिला वर्ग की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन मुकाबले में एनसीपीई ने एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को एकतरफा खेल में 77-17 अंकों से हराया। प्रतियोगिता में कुल चार कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष राय ने बताया कि मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें एनसीपीई, एकेपीजी कॉलेज खुर्जा, एनएएस कॉलेज मेरठ और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीमें शामिल हैं। दूसरे मैच में एनएएस कॉलेज ने एकेपीजी कॉलेज खुर्जा को 46-14 अंकों से पराजित किया, जबकि तीसरे मुकाबले में एनसीपीई ने एकेपीजी कॉलेज को 50-11 अंकों से मात दी। फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशिष्ट पुलिस कमिश्नर, डीजीपी दिल्ली पुलिस व आईपीएस रॉबिन हिबू ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. दिनेश कुमार (इंचार्ज, क्रीड़ा विभाग), डॉ. सुशील कुमार राजपूत (अध्यक्ष), डॉ. गोपाल दास्ता (विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा), मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. यशोदा रानी, डॉ. राकेश कुमार यादव, लक्ष्मीकांत और डॉ. विनीता राना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें