फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्र शुरू, बाजारों में चहल-पहल बढ़ी, ग्राहकों को राहत

Tue, 23 Sep 2025 12:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। नवरात्र शुरू होने से बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। मंदी के दौर से गुजर रहे कारोबारियों को त्योहारी सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जगी है। दूध, दही से लेकर पनीर समेत अन्य रोजमर्रा की पैकेट वस्तुओं के दामों में नई दरें लागू से होने से गिरावट आई है। जीएसटी की दरें कम होने से ग्राहकों को महंगाई के इस दौर में राहत मिली है। घी, ड्राई फ्रूट समेत अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतें भी गिरी हैं जिसका आम जनता को सीधे तौर पर फायदा हुआ है। बड़े कारोबारियों को पुराना स्टॉक निकालना अब गले की फांस बनने लगा है। कंपनियों की ओर अब कारोबारी पुराने स्टॉक की भरपाई करने को नजर गड़ाए बैठे हैं। जीएसटी की नई दरें लागू होने पर विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार कर रहे कारोबारियों ने यूं अपनी अपनी राय व्यक्त की।
विज्ञापन



करियाना के सामान में जीएसटी की दरें घटने से दामों में भी कमी आई है जिससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा। घी, ड्राई फ्रूट समेत अन्य खाद्य सामग्री के दाम 30 से 35 रुपये कम हुए हैं। अलग-अलग वस्तुओं के हिसाब से दामों में कमी आई है। जिससे लोगों को फायदा मिलेगा।
-मदन पुरी, करियाना कारोबारी


स्टील के बर्तनों में जीएसटी 12 प्रतिशत से पांच प्रतिशत कर दिया गया है। गोदामों में पहले से ही पुराना स्टॉक पड़ा है। आगे देखना बाकी है कि कंपनियां किस स्तर पर स्टॉक को बेचने के लिए तैयार होती हैं। चहल-पहल बाजार में है। जीएसटी की नई दरों से ग्राहकों को फायदा मिलेगा। जो कि महंगाई के दौर में राहत की बात है।
विज्ञापन

-गणेश राणा, बर्तन कारोबारी


जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं लेकिन दुकानों में पुराना स्टॉक पड़ा है। कारोबार में मंदी ही है। अब त्योहारी सीजन में कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। पांच से सात प्रतिशत कारोबार में नई दरें लागू होने से फर्क पड़ेगा। दिवाली में ही जीएसटी की दरों का असर देखने को मिलेगा।
-विक्की शर्मा, कॉस्मेटिक कारोबारी


एलईडी पर अब 28 प्रतिशत की बजाय 18 प्रतिशत जीएसटी की नई दरें लागू हो गई है। दरें कम होने से आम जनता को काफी राहत मिली है। ग्राहकों ने पहले दिन दुकान में आकर फीडबैक ली। मोबाइल की दरों में कोई भी बदलाव न होने से कुछ ग्राहक मायूस दिखे।
-बलविंद्र कुमार, मोबाइल विक्रेता

नवरात्र में ग्राहक सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी को पहुंचे हैं। सोने की वर्तमान में लगभग 1,15,600 प्रति 10 ग्राम कीमत है। चांदी की 1,35,000 हजार प्रति किलोग्राम कीमत है। कीमतें इतनी बढ़ गई है कि ग्राहक भी विचार करने पर विवश होकर रहा गया है।
- प्रिंस राजपूत, स्वर्णकार


बेकरी के उत्पादों में जीएसटी में आई गिरावट के कारण हो सकता है कि कारोबार में वृद्धि हो जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को राहत मिलेगी। दूध, दही, पनीर की वस्तुओं के दामों पर भी फर्क पड़ा है।
विज्ञापन

-अश्वनी कुमार, बेकरी कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें