फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकानदार को उलझाकर गल्ले से उड़ाए 50 हजार

Tue, 23 Sep 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के लठियाणी बाजार में रविवार को दिनदहाड़े दो शातिर चोर दुकान के गल्ले से लगभग 50,000 हजार रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार दुकानदार को अकेला देखकर उसकी दुकान से कुछ सामान लेने की डिमांड करने लगे। ऐसे में एक ने दुकानदार को उसके गोदाम में सामान दिखाने के लिए व्यस्त कर दिया तथा दूसरे ने उसके गल्ले से लगभग 50,000 की राशि चुरा ली।
विज्ञापन

श्राद्ध के चलते दुकान पर काम कम होने के कारण ग्राहकों का आना-जाना आमतौर पर कम ही था। ऐसे में जब दुकानदार अपनी दुकान को बंद करने से पहले लगभग छह बजे के करीब गल्ले में पड़े पैसों को निकालने लगा तो वहां पर पैसे नहीं थे। उन्होंने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया तो उसमें वही दो बाइक सवार इस घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने तौर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन कोई पता न चलने के बाद उन्होंने थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मौके पर आकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें