फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले दिन ही तपाएगा नौतपा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। नौतपा के पहले ही दिन तपिश बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। छुट्टी का दिन होने के बाजारों में काफी कम भीड़ रही है। रात में गर्म हवाएं चलीं। अब 29 और 30 मई को बारिश के आसार हैं। वर्षा और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि जब सूर्य कर्क रेखा के आस पास होता है तब सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। यह नौ दिन का समय होता है इसलिए इसे नौतपा कहते हैं। इसी दिन ही पूरे साल के मौसम का पूर्वानुमान पता चलता है। इन दिनों में कितनी गर्मी पड़ रही है, इससे यह तय किया जाता कि आगे वर्षा कैसी होगी। उनका कहना है कि यदि ज्यादा गर्मी पड़ी तो भविष्य में फसलों के लिए बेहतर समय माना जाता है, यदि इन नौ दिनों के बीच ओलावृष्टि या तूफान आता है तो उसे ज्योतिष के अनुसार, अशुभ संकेत माना जाता है, यानी भविष्य में ऋतुएं प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें