सड़क किनारे अधूरे काम से हादसे का खतरा
ग्रेटर नोएडा संवाद। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-2 सोसाइटी के सामने 130 मीटर रोड के सेंट्रल वर्ज का अधूरा काम हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण से की है। उनका कहना है कि अधूरे काम के कारण वहां गड्ढा बना हुआ है, जिसमें वाहन गिरने का खतरा रहता है। स्थानीय निवासी रवि कांत ने बताया कि प्राधिकरण ने 130 मीटर रोड को चौड़ा किया था। इसी पर एक यू-टर्न बना हुआ है। यू-टर्न की सड़क के किनारे सेंट्रल वर्ज में काम अधूरा है। वहां एक गड्ढा बना हुआ है। उसमें मिट्टी भरी जानी है लेकिन काम पूरा नहीं किया गया। रात के समय यू-टर्न लेने के दौरान हादसा हो सकता है। निवासियों ने प्राधिकरण से जल्द गड्ढे की मरम्मत कराने, बैरिकेडिंग लगाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।