फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी पर हमला करने वाले आरोपी की पैरवी करेगी राष्ट्रीय परशुराम परिषद

विज्ञापन
दादरी के गांव दुरयाई में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संरक्षक व भाजपा के उत्तर प्रदेश पूर्व मंत्र? - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
दादरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला मंगलवार को दुरयाई गांव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले आरोपी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि परिषद मामले की पैरवी करेगी, साथ ही न्याय दिलाने में परिवार की पूरी मदद की जाएगी। भराला आरोपी के पिता विनोद शर्मा, माता कुसुम देवी, भाई शिवम शर्मा और बहन नीलम से मुलाकात की। उन्होंने आश्वस्त किया कि परिषद निष्पक्ष जांच कराएगी। परिषद 16 प्रदेशों में काम कर रहा है। सभी प्रदेशों के कार्यकर्ता परिवार की मदद करेंगे। पुलिस व प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और परिजनों को न्याय दिलाने में सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर परिषद के नेता विनोद भारद्वाज, राज शर्मा, सुनील शर्मा, नितिन शर्मा, दीपक वत्स, प्रधान धर्मजीत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरोपी के पिता ने की सुरक्षा दिलाने की मांग
आरोपी के पिता विनोद शर्मा ने बताया कि गांव में बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां घूमती रहती हैैं। परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है। असामाजिक तत्व गांव में घूमते रहते हैं। कभी भी अनहोनी हो सकती है। विनोद ने परिवार को जल्द से जल्द सुरक्षा दिलाने की मांग की है। भराला ने परिवार को सुरक्षा दिलाने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें