फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्व हिन्दू महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन पांच अक्तूबर को इस्कॉन मंदिर के सभागार में होगा। अधिवेशन का उद्देश्य संगठन को मजबूत, राष्ट्रीय स्तर पर कार्ययोजना तय करना व हिंदू संस्कृति एवं संस्कारों के प्रसार को नई दिशा देना है।
विज्ञापन

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि अधिवेशन में अब तक की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा और आने वाले वर्षों के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। महासंघ का लक्ष्य केवल धार्मिक जागरण तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को जगाना भी इसकी जिम्मेदारी है। अधिवेशन में राष्ट्रीय इकाई के पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख व कार्यकर्ता शामिल होंगे। गौ-संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान, सनातन संस्कृति और हिंदू समाज की एकता जैसे मुद्दों पर विशेष प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें