फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर विधानसभा क्षेत्र से नरेंद्र भाटी होंगे बसपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी ने डाढ़ा गांव निवासी नरेंद्र भाटी को जेवर विधानसभा का प्रभारी व प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को बिलासपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शम्सुद्दीन राइन ने इसकी घोषणा की। उन्होंने अन्य पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा ने सभी समाज का साथ लेकर काम किया है, लेकिन भाजपा, कांग्रेस और सपा ने भाईचारा खत्म कर दिया।
विज्ञापन

बिलासपुर के एचएस फार्म हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन बड़ी तादाद में बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में बसपा नेता शम्सुद्दीन राइन ने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर सपा और अब भाजपा प्रदेश के नौजवान व किसानों को ठगने का काम कर रही है। तीनों पार्टियों ने समाज में भाईचारा खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा ने रथ यात्रा निकालकर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन वह केवल धोखा था। सपा के शासनकाल में गुंडाराज कायम हो गया था। महापुरुषों के नामों पर रखे स्कूल व कॉलेज के नाम को बदल दिया गया। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में हर तरफ गुंडागर्दी, लूट, हत्या, बलात्कार जैसी वारदात हो रही हैं। प्रदेश में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर जुल्म हो रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर बसपा प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।
इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र भाटी को आगामी चुनाव में जेवर विधानसभा का प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। नरेंद्र भाटी पूर्व चेयरमैन अध्यक्ष वीरेंद्र डाढ़ा के भाई हैं। सम्मेलन में पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम, मनोज जाटव, राम प्रसाद प्रधान, सिंहराज जाटव, पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री करतार सिंह नागर, सतवीर नागर, गजराज नागर, बिजेंद्र सिंह भाटी, ओम प्रकाश गौतम, जिलाध्यक्ष लखमी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है नरेंद्र भाटी
दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़े नरेंद्र भाटी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वर्ष 2001 में डीयू के रामजस कॉलेज से छात्र संघ के महासचिव रहे थे। साथ ही वर्ष 2002 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। वह यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव भी रह चुके है। वर्ष 2017 से 2019 तक बसपा के दादरी विधानसभा के प्रभारी रहे हैं।
बसपा का जेवर सीट पर रहा है दबदबा
जेवर विधानसभा में बसपा का दबदबा रहा है। यहां से तीन बार बसपा के विधायक जीत चुके हैं। जबकि लोकसभा चुनाव में भी बसपा प्रत्याशी को यहां पर बढ़त मिली थी। बसपा ने इस बार गुर्जर प्रत्याशी पर दांव खेला है। सम्राट मिहिर भोज प्रकरण से गुर्जर समुदाय में भाजपा के प्रति काफी रोष है। ऐसे में बसपा इस मौके को आगामी चुनाव में भुनाना चाहती है। शम्सुुद्दीन राइन ने भी कहा है कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर समाज की शान माने जाते है, लेकिन सरकार इसका अपमान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें