कासगंज में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई वन स्थापित किये गये हैं। अब यह वन क्षेत्र हरे भरे हैं। वन क्षेत्रों के हरे भरे होने के कारण अब यहां पर्यटकों को लाने के लिए पर्यटन क्षेत्र बनाने की प्रशासन की मंशा है। क्यों कि गंगावन सबसे पहले चार वर्ष जिले में स्थापित हुआ।
यह वन क्षेत्र काफी हरा-भरा है और पशु पक्षियों का अभ्यारण भी बन रहा है। गंगा वन को पर्यटन स्थल बनाने के निर्देश सांसद राजवीर सिंह ने दिए हैं। इन निर्देशों पर वन विभाग पर्यटन स्थल के रूप में इसे विकसित करने की दिशा में सक्रिय हुआ है।
जिला के सोरोंजी क्षेत्र के गंगा किनारे के गांव चंदनपुर घटियारी में गंगावन स्थापित किया गया था। यहां 1.21 लाख पौधे गंगावन में रोपे गए। यह पौधे अब वृक्ष का आकार ले चुके हैं। प्रदेश की राज्यपाल ने इस वन में पौधे रोपे और इस वन का विकास किया गया। इस वन क्षेत्र में अलग अलग वाटिकाएं बनाई गई हैं।
जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगे हैं। औषधीय पौधों की वाटिका अलग अलग से स्थापित की गई है। सेटेलाइट पर गंगा वन का ग्रीन कवर नजर आने लगा है। इलाके का भूजल स्तर भी बढ़ने लगा है।सांसद राजवीर सिंह ने गंगा वन को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उनका मानना है कि पर्यावरण प्रेमी जब वन क्षेत्र में भ्रमण को पहुंचेंगे तो चंदनपुर घटियारी इलाके का विकास होगा।
गंगावन जिले की बढ़ी उपलब्धि है। सांसद ने पर्यटन स्थल बनाने का सुझाव दिया है। इस संबंध में वन विभाग को निर्देशित किया गया है। वन विभाग संबंधित प्रस्ताव तैयार करेगा। - हर्षिता माथुर, जिलाधिकारी।