फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाई को धमकी देकर सौतेली बेटी से करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट में सौतेली बेटी से पिता दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर उसके बडे़ भाई की हत्या की धमकी देता था। बुधवार को पीड़िता किशोरी ने अपनी बहन के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने पूरे मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक, लिसाड़ीगेट 17 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। किशोरी ने बताया कि वह पांच भाई-बहन हैं। जिनमें तीन बहनों की शादी हो चुकी है। किशोरी के मुताबिक, पांच साल पहले पिता की मौत के बाद उसकी मां ने एक युवक से दूसरी शादी कर ली थी। एक साल पहले किशोरी की मां की मौत के बाद पिता ने एक अन्य महिला से निकाह कर लिया और किशोरी की मां के मकान में ही रहने लगा। किशोरी का आरोप है कि पिछले कई दिनों से उसका सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर उसके बड़े भाई को जान से मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं, किशोरी को उसकी बहनों से भी नहीं मिलने दिया जाता।
बुधवार को किसी तरह बंधन मुक्त होकर किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पूरे मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें