फर्रुखाबाद। पीआरडी जवान के पुत्र से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राजेपुर के गांव दारापुर निवासी दिनेश चंद्र पांडेय पीआरडी जवान हैं। उनका पुत्र मोहन एक फरवरी को रामनगरिया मेले में गया था। वहां गांव डुबरी निवासी सत्यम ने मोहन को पांचाल घाट पर बुलाया। गांव दारापुर निवासी चीकू, भोले, गांव भुसेरा निवासी अमित पाठक, गांव सीढ़ेचकरपुर निवासी पवन मिश्रा वहां पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने मोहन को बाइक पर बैठा लिया और लकूला की ओर ले गए। वहां सभी लोगों ने मोहन को पीटा। पुत्र डरकर रिश्तेदारी में चला गया।
इन लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद जवान दिनेश चंद्र पांडेय ने पुत्र को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी की। पीआरडी जवान की तहरीर पर पुलिस ने सत्यम सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।