फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 42 शीतगृहों का नवीनीकरण नहीं, आलू भंडारण पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के 42 शीतगृहों का अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया गया है, जबकि कुछ दिनों बाद ही आलू भंडारण शुरू हो जाएगा। नवीनीकरण न होने पर शीतगृहों में आलू भंडारण पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 95 शीतगृह हैं। इसमें नौ लाख मीट्रिक टन आलू भंडारण किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पर 31 दिसंबर 2022 तक लाइसेंस नवीनीकरण कराने के आदेश थे। इसके लिए उद्यान विभाग से शीतगृह संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए। अधिकतर शीतगृहों में अग्निशमन विभाग के मानक पूरे न होने से प्रमाणपत्र नहीं मिले। इससे नवीनीकरण धीमी गति से चलते रहे।
हालात यह है कि निर्धारित तिथि निकले एक माह हो चुका है। अभी तक 53 शीतगृहों का ही लाइसेंस नवीनीकरण हो पाया है। वहीं, 42 शीतगृहों के प्रपत्र पूरे न होने से नवीनीकरण लटका है। हकीकत यह है कि अग्निशमन के मानक बदलने के बाद उपकरण लगाने में लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। इससे शीतगृह मालिक उपकरण बदलने के बजाय जुगाड़ से एनओसी लेने की जुगत में हैं। प्रपत्र पूरे न होने से नवीनीकरण अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

विभाग से नोटिस भेजे जाने के बाद भी शीतगृह मालिक चुप्पी साधे हैं। सूत्रों की माने तो कुछ शीतगृह संचालक बिना नवीनीकरण के ही आलू का भंडारण करने के प्रयास में हैं। यदि मानक बिना पूरे किए भंडारण किया जाता है तो किसानों के लिए जोखिम भरा होगा। भंडारण पर रोक लगने से किसानों को आलू सुरक्षित करना भी चुनौती साबित होगा।
जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी आरएम वर्मा ने बताया कि सभी प्रपत्र पूरे होने के साथ अब नवीनीकरण की डेढ़ गुना शुल्क जमा होगा। बिना नवीनीकरण शीतगृहों में आलू भंडारण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें