फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: UPSC परीक्षा में दादरी के सादोपुर की बेटी मुस्कान का जलवा, मिली 771वीं रैंक; परिवार और गांव को गर्व

Fri, 06 Mar 2026 06:12 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दादरी के सादोपुर गांव की बेटी मुस्कान ने ऑल इंडिया 771 रैंक हासिल की है। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन ही उनकी इस उपलब्धि का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
UPSC परीक्षा में मुस्कान ने पाई ऑल इंडिया 771वीं रैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में दादरी के सादोपुर गांव की बेटी मुस्कान ने ऑल इंडिया 771वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। मुस्कान की इस शानदार सफलता से पूरे सादोपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामवासियों ने परिवार को बधाई देते हुए मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन


गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि मुस्कान की इस सफलता से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। ग्रामवासियों ने परिवार को बधाई देते हुए मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

उन्होंने बताया कि सादोपुर गांव की बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी गांव की 5 बेटियों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिल बैसोया ने बताया कि मुस्कान की सफलता से गांव की अन्य बेटियों और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है और आशा है कि मुस्कान आगे चलकर देश और समाज की सेवा करते हुए गांव सादोपुर और पूरे क्षेत्र का नाम और अधिक ऊंचा करेंगी। मुस्कान ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे परिवार का सबसे अहम रोल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें