जहांगीरपुर के हिस्ट्रीशीटर मुख्य आरोपी सहित नाबालिग को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने हत्या के आरोप में नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। बदमाश मोइदुल ने तिहाड़ में जितेन्द्र उर्फ गोगी (36) हमला कर दिया था। इसका बदला आरोपी ने साथियों को साथ मोइदुल की हत्या कर लिया था। जितेन्द्र जहांगीरपुरी का हिस्ट्रीशीटर है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि छह जून को जहांगीरपुरी में मोइदुल की हत्या कर दी गई थी। एफआईआर में तीन आरोपियों में से दो नामजद थे और तीसरा अज्ञात था। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सतीश मलिक की टीम हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के बाद एसआई मनीष कुमार, हवलदार विकास डबास, हवलदार नरेंद्र की टीम ने नाबालिग को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर घर से खून से सनी टी-शर्ट बरामद की गई, जिसे उसने हत्या करने के दौरान पहना हुआ था। नाबालिग से पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर सतीश मलिक की टीम ने मुख्य आरोपी जी ब्लॉक, जहांगीरपुरी निवासी जितेंद्र को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दसवीं कक्षा से ही वारदात अंजाम दे रहा है और 25 से अधिक मामलों में शामिल रहा है।