फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गामा-1 सेक्टर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की हत्या कर दी गई। युवती का शव कमरे में एक बोरे में मिला। वहीं, युवती के साथ चचेरा भाई बताकर रहने वाला बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र लापता है। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात मकान मालिक अवनीश ने पुलिस को सूचना दी कि सबसे ऊपर की मंजिल के कमरे से दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने जांच की तो बोरे में अवनी का शव मिला। अवनी के साथ झारखंड निवासी आशीष रंजन भी रहता था। मकान मालिक व अन्य लोगों का कहना है कि दोनों खुद को चचेरे भाई-बहन बताते थे। अवनी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी। थाना प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव कुछ दिन पुराना है। आशीष की तलाश की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें