फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉल के सामने मिली लाश, हत्या या हादसा... जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलशन मॉल के सामने सड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस कर रही मामले की जांच, पुलिस की टीम बनाई गई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेस वे क्षेत्र में गुलशन मॉल के सामने सर्विस रोड पर सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती आशंका हत्या की जताई जा रही है। माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देकर सबूत मिटाने की कोशिश में शव यहां फेंका गया है। सच क्या है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस की तीन टीमें हर पहलू को खंगाल रही हैं।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-129 में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। प्राथमिक जांच में मृतका की पहचान 23 वर्षीय कविता सिंह के रूप में हुई है। महिला दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। मृतका के पास से मिले दस्तावेज से ही उसके नाम की जानकारी मिली है। हालांकि दस्तावेज में पूरा पता नहीं लिखा हुआ है। पुलिस मृतका के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


हत्या कर शव फेंकने की आशंका : पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि हत्या कर महिला के शव को फेंका गया है और शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और शव को गाड़ी से लाकर एक्सप्रेसवे क्षेत्र में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले को लेकर लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए है।

अलग अलग एंगल पर हो रही जांच : मृतक महिला करीब 23 वर्ष की है और विवाहिता है। पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग से लेकर पारिवारिक विवाद आदि की तह में जा रही है। लूटपाट से लेकर किसी तरह के अन्य अपराध को भी देखा जा रहा है।



शव मिलने की घटनाएं

- 15 जनवरी 2024- कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-82 के पास 28 वर्षीय महिला का शव मिला।

- 22 जुलाई 2023 - थाना फेस-2 क्षेत्र में सर्विस रोड के पास 32 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ।

- 09 मार्च 2022 - थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिला।

- 18 नवंबर 2021- सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र में सडक़ किनारे युवती का शव मिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें