नोएडा। कर्ण गोष्ठी समिति की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ फाग और लोकगीतों का जमकर आनंद लिया। वहीं आकर्षण का केंद्र कवि गोष्ठी रही, जिसमें कवियों ने हास्य और मनोरंजक रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस मौके पर डॉ. उग्रनारायण मल्लिक, कर्ण गोष्ठी के सदस्य डॉ. दिनेश कर्ण, डॉ. संजय लाभ, डॉ. पीके कर्ण, प्रमोद कुमार लाल, अरुण कर्ण और चंद्र भूषण कर्ण आदि मौजूद रहे।