फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के आरोप में 4 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। जोरासी गांव में मंगलवार देर शाम एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित बलवंत ने बताया कि उसका पुत्र रोहित गांव में ही सोनू के ट्रैक्टर का चालक था। मंगलवार रात वह खेत में काम करने गया था तभी सोनू ने रोहित की भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना उन्हें दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे, जहां रोहित के शव के साथ अस्पताल में देवेंद्र उर्फ टिल्लू, संजीत उर्फ अरोड़ा, पवन उर्फ पोली निवासी जोरासी और राहुल डागर निवासी अलीपुर पहले से ही मौजूद थे। बलवंत का आरोप है कि इन्हीं युवकों ने रोहित की हत्या की है।
पूछताछ करने के बाद पुलिस ने देवेंद्र, संजीत, पवन और राहुल डागर के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बलदेव सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें