फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 24 साल बाद नालंदा से पकड़ा हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तम नगर में वारदात के बाद पुलिस को चकमा देकर शहर व नौकरी बदल रहा था आरोप
विज्ञापन

साथियों के साथ मिलकर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी थी, शव दफना दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर में करीब 24 साल पहले अपने गांव के युवक से कहासुनी होने के बाद एक युवक ने सहयोगियों के साथ मिलकर राम स्वरूप उर्फ मोदी यादव (32) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी मंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी फरार हो गए थे। अब इस मामले में पुलिस ने नालंदा से सकेेंदर कुमार उर्फ सक्की (44) को गिरफ्तार किया है। राम स्वरूप की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव दफना दिया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि 4 फरवरी, 2000 को चंदो यादव ने भाई राम स्वरूप के गायब होने की सूचना उत्तम नगर थाना पुलिस को दी थी। वह नालंदा से गांव निवासी पप्पू यादव की मटियाला स्थित फैक्टरी में काम करने के लिए आया था। उसके भाई को आखिरी बार पप्पू यादव, मंटू यादव, सकेंदर यादव और विजय यादव के साथ देखा गया था। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो रामस्वरूप का सड़ा गला शव मटियाला की फैक्टरी के कमरे से बरामद हो गया। शव को दफना दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने मंटू को दबोच लिया। मंटू ने खुलासा किया कि भाई पप्पू से रामस्वरूप का झगड़ा हो गया था, इसलिए उसने पप्पू, सकेंदर और विजय से मिलकर रामस्वरूप की हत्या कर दी। हत्याकांड के खुलासे के बाद बाकी आरोपी फरार थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस दौरान एसीपी विवेक त्यागी, इंस्पेक्टर संजय कौशिक व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि सकेंदर नालंदा में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम भेजकर आरोपी को दबोच लिया गया। सकेंदर ने बताया कि वह हत्या के बाद सूरत भाग गया था। यहां उसने कई साल कपड़े की मिल में काम किया। इसके बाद पटना चला गया। वहां उसने मजदूरी की। बाद में वह एक कंपनी में डिलीवरी बॉय की नौकरी करने लगा। सकेंदर ने परिवार भी वहीं पर बुला लिया। फिलहाल, वह किसी काम से गांव आया हुआ था, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें