फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुंबई मरीन ने खेली 171 रन की पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिग क्रिकेट लीग का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) का आगाज हो गया। इस दौरान यूपी ब्रिज स्टार्स (यूपीबीएस) और मुंबई मरीन एमएम) के बीच खेले गए उद्घाटन मैच में एमएम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 171 रन बनाए। यूपी ब्रिज स्टार्स को 172 रनों का लक्ष्य दिया गया। रॉस टेलर ने 11 गेंदों पर नौ रन बनाए। एनओझा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 40 रन बनाए। ए. पठान ने 21 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीबीएस की शुरुआत खराब हुई। 54 रन बनते-बनते टीम के दो विकेट गिर गए। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा। उनकी पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल रहे। खबर लिखे जाने तक यूपीबीएस टीम ने 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 137 बनाए थे। शुभारंभ करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने सलामी क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें