फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लीड- नूंह के 22 स्कूलों में बनेंगे मल्टी स्पेशियलिटी हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत होगा निर्माण, 17.16 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

दिनेश देशवाल
नूंह। जिले में स्कूली शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत नूंह जिले के 22 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मल्टी स्पेशियलिटी हॉल बनाए जाएंगे। इन हॉल के निर्माण पर करीब 17.16 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। प्रत्येक हॉल के निर्माण पर लगभग 78 लाख रुपये की लागत आएगी।
हरियाणा के विद्यालयों में, विशेष रूप से नूंह और फतेहाबाद जिलों में, विशेष अवसंरचना विकास परियोजनाओं के तहत बहु-विशेषज्ञता या बहुउद्देशीय विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं। इन सुविधाओं के साथ-साथ प्रायोगिक प्रयोगशालाओं और प्रशिक्षण केंद्रों का उद्देश्य शैक्षिक अवसंरचना को बढ़ाना है, और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के उन्नयन की दिशा में महत्वपूर्ण निवेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के सहयोग से इन हॉल के निर्माण का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर लिया है और इसे प्रशासनिक स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना के लागू होने से जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का लाभ मिलेगा।
अनेक गतिविधियों का बनेंगे केंद्र :
इन हॉल के बनने से स्कूलों में विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सकेगा। इनमें सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक प्रतियोगिताएं और इंडोर खेल गतिविधियां आसानी से कराई जा सकेंगी। इससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

नहीं रहेगी कार्यक्रम स्थल की कमी की समस्या :
वर्तमान समय में कई सरकारी स्कूलों में बड़े कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पर्याप्त स्थान की कमी रहती है। ऐसे में मल्टी स्पेशियलिटी हॉल बनने से इस समस्या का समाधान होगा। स्कूलों को एक ऐसा बहुउद्देश्यीय मंच मिलेगा, जहां छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर पाएंगे।
मिलेंगी अच्छी सुविधाएं :

सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिलें। मल्टी स्पेशियलिटी हॉल बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का बेहतर अवसर मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा।

बहुउद्देशीय होंगे हॉल
जिला प्रशासन के अनुसार, इन हॉल को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि उनका उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जा सके। इनमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि छात्रों को बेहतर वातावरण मिल सके। साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे।
-
बुनियादी ढांचा होगा मजबूत :

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से न केवल स्कूलों का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी मदद मिलेगी। इंडोर खेल गतिविधियों के लिए भी इन हॉल का उपयोग किया जा सकेगा, जिससे विद्यार्थियों को खेलों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मल्टी स्पेशियलिटी हॉल बनाने की योजना तैयार की गई है। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही संबंधित विभागों को निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इन परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि जल्द से जल्द विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
-अखिल पिपलानी, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें