फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटोमोबाइल पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग और रेस्तरां भी बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-105 में वाहन शोरूम के लिए प्राधिकरण ने तैयार की डिजाइन
विज्ञापन

-चार तल की इमारत में 12 शोरूम और 4 रेस्तरां खुल सकेंगे
-शहर के अंदर बने वाहन शोरूम यहां शिफ्ट किए जाएंगे
-200 वाहन क्षमता की होगी पार्किंग, खत्म होगी जाम की समस्या
माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे सेक्टर-105 में वाहन शोरूम का ऑटोमोबाइल पार्क का ठिकाना देने की प्राधिकरण की परियोजना आगे बढ़ी है। प्राधिकरण के नियोजन विभाग ने यहां पर चिन्हित 10 हजार वर्ग मीटर जमीन में डिजाइन तैयार कर ली है। चार तल की इस इमारत में 10 वाहन शोरूम, मल्टीलेवल पार्किंग के साथ 4 रेस्तरां खोलने का प्रारूप तैयार हुआ है। पार्किंग में यहां पर वाहन खरीदने आने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस इमारत में पार्किंग व रेस्टोरेंट बनाने की योजना नहीं थी। अब इनको शामिल किया गया है। पार्किंग बेसमेंट के साथ-साथ बहुमंजिला भी बनाई जाएगी। इसके अलावा प्रति तल पर रेस्तरां के लिए जगह दी जाएगी। मौके पर चिन्हित की गई जमीन हाजीपुर सेक्टर-98 चौराहे से ग्रेटर नोएडा की तरफ चलने वाली सर्विस रोड के किनारे है। जमीन के चारों तरफ सड़क बनी हुई है। प्राधिकरण की तैयारी यह है कि भूखंड का लेआउट कार शोरूम मॉल की तरह बनाया जाए। इस तरह यहां पर अलग-अलग कंपनियों के 12 शोरूम खोले जा सकेंगे। करीब 12 बड़े शोरूम खुलने के लिए ज्यादा जगह दी जाएगी। प्रति तल पर करीब 20000 वर्ग फुट जगह निकलेगी। इसमें प्राधिकरण वाहन खड़ा करने से लेकर ग्राहकों के बैठाने की जगह चिन्हित कर देगा। तैयार होने वाली डिजाइन में कोई भी बदलाव विकासकर्ता प्राधिकरण की मंजूरी के बगैर नहीं कर सकेगा। भूतल और ऊपर तीन तल होने की वजह से सीढ़ियों के साथ लिफ्ट और वाहनों को ऊपर तक ले जाने के लिए रैंप भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन



अभी अव्यवस्थित खुले हुए हैं वाहन शोरूम-

वाहन शोरूम का कोई भू-उपयोग अभी प्राधिकरण में चिन्हित नहीं है। न ही इसके लिए प्राधिकरण ने कभी प्लॉट आवंटित किए हैं। इस वजह से उद्योग मार्ग समेत अन्य जगहों पर यह शोरूम बेतरतीब अधिकतर औद्योगिक प्लॉट पर खुले हुए हैं। कोई प्लानिंग न होने से ट्रैफिक जाम समेत अन्य समस्याओं का कारण भी यह शोरूम बन रहे हैं। इसके साथ ही छोटे-छोटे इन शोरूम में ज्यादा जगह न होने से डीलर सभी गाड़ियों के मॉडल भी नहीं रख पाते हैं। अधिकतर शोरूम में कई कार सिर्फ लैपटॉप पर ग्राहकों को दिखाई जाती हैं।
विज्ञापन



कोट-

वाहन शोरूम के लिए अभी कोई जगह नहीं है। इसके लिए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे किनारे जगह चिन्हित करवाई गई है। यहां वाहन शोरूम के अलावा बहुमंजिला पार्किंग व रेस्तरां भी बनेंगे। प्राधिकरण इस योजना पर काम कर रहा है।
- डॉ लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें