फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ब्लैक स्पॉट में सुधार पर दुर्घटनाओं पर लगाएं अंकुश- सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़क सुरक्षा को लेकर समिति व अधिकारियों के साथ किया मंथन
विज्ञापन

-अधिकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सांसद डाॅ. महेश शर्मा ने जिले में मौजूद ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य कराकर सड़क हादसों में कमी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा बगैर फिटनेस दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
सड़क सुरक्षा समिति की डीएम कैंप कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने वर्ष 2021 से 2024 तक सड़क दुर्घटनाओं के हॉटस्पॉट स्थलों पर किए गए सुधार कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि किस तरह से चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर अवस्थापना सुधार कर दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया गया है। सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी भी नागरिक की मृत्यु केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि राष्ट्र की क्षति होती है। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर इमरजेंसी लेन बनाए जाने के निर्देश दिए, ताकि आपातकालीन वाहनों एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस या वीआईपी मूवमेंट को आवाजाही में किसी तरह की रुकावट न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चिन्हित स्थलों पर दिशा-निर्देश बोर्ड और साइनेज बोर्ड लगाए जाने पर भी बल दिया। स्कूल वाहनों को लेकर जागरूकता अभियान, फिटनेस जांच तथा सीसीटीवी और जीपीएस जैसी सुविधाओं की अनिवार्यता पर सख्ती से अमल किया जाए। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में पैनल अस्पतालों में पीड़ितों को 1.5 लाख तक कैश लैस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सियाराम वर्मा, सहायक संभाग परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डॉक्टर उदित नारायण पाण्डेय, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निकाय, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें