फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहा गुड्डू: सांसद महुआ मोइत्रा के गोद लिए कुत्ते की मौत, MP ने लगाया हत्या का आरोप; इन पर है इल्जाम

Sun, 20 Oct 2024 08:58 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा

सार

शेल्टर की फाउंडर कावेरी राणा भारद्वाज ने बताया कि इस कुत्ते का रेसक्यू ग्रेटर नोएडा वेस्ट से किया गया था। इसका पूरा खर्च सासंद महुआ मोइत्रा ही उठाती थीं। 
विज्ञापन
कुत्ते की मौत - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद महुआ मोइत्रा के गोद लिए कुत्ते की ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव के शेल्टर में मौत हो गई। कुत्ते की मौत की सूचना होने पर उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उनके कुत्ते की हत्या हुई है। 

विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मेरे द्वारा बचाए गए पुनर्वास शिशुओं में से एक की हाल ही में शेल्टर में मौत हो गई है। नोएडा में प्रतिबंधित पटाखों के विस्फोटक लगातार जलने के कारण हृदयाघात से उसकी मृत्यु हो गई। यह हत्या है। उन्होंने पटाखे फोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। 

उन्होंने नोएडा पुलिस और सीपी नोएडा को टैग करते हुए शिकायत की है। शेल्टर की फाउंडर कावेरी राणा भारद्वाज ने बताया कि इस कुत्ते का रेसक्यू ग्रेटर नोएडा वेस्ट से किया गया था। इसका पूरा खर्च सासंद महुआ मोइत्रा ही उठाती थीं। 
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मैं वहीं थी जब लगातार तेज पटाखे फूट रहे थे, जिससे हमारा गुड्डू हाइपरवेंटिलेशन में चला गया और आखिरकार उसने हार मान ली। बाकी जानवर पटाखे की तेज आवाज के कारण छिपे हुए हैं, कांप रहे हैं। सड़क पर रहने वाले जानवर पहले से ही संकट में हैं और अभी दिवाली आई भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें