फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग: लोगों ने शीशा तोड़कर महिला समेत तीन लोगों को बचाया, गंगा स्नान के लिए जा रहा था परिवार

Sun, 19 Oct 2025 09:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के बढ़पुरा गांव निवासी सतवीर परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। उन्होंने धनतेरस को पुरानी कार खरीदी थी। 
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित जारचा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर सैंथली मोड पुलिस चौकी के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। पुलिस व आस-पास के लोगों ने कार सवारों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। आग से कार जलकर राख हो गई। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में लगी है। 

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के बढ़पुरा गांव निवासी सतवीर परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। उन्होंने धनतेरस को पुरानी कार खरीदी थी। रविवार की शाम को सतवीर अपनी पत्नी नीरज देवी, बेटा सौरव के साथ कार में सवार होकर आहार गंगा स्नान करने के लिए ग्रेटर नोएडा से चले थे। जब वह कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर जारचा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर सैंथली मोड पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तो कार के बोनट में अचानक आग चिंगारी दिखाई दी। 
विज्ञापन

चिंगारी दिखाई देने पर सतवीर ने कार को रोक लिया। तब तक आग की लपटें निकलने लगी। आस-पास के लोगों ने शीशे तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाला गया। आग जलने पर धू-धूकर कार जलने लगी। सड़क पर चल रहे वाहनों को रोक लिया। टोल प्लाजा के समीप खड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी को तुरंत बुलाया गया और आपको बुझाने शुरू किया। लेकिन जब तक आग से कार जल चुकी थी। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें