फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लो हाइट बैरियर लगने से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लो हाइट बैरियर लगने से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
-गलगोटिया अंडरपास को नुकसान पहुंचाने वाले बड़े वाहनों पर लगेगी लगाम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-दो स्थित गलगोटिया अंडरपास के बाहर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से लो हाइट बैरियर लगाया गया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद अब बड़े और भारी वाहन एक्सपो मार्ट गोल चक्कर से सीधे ओमेगा सेक्टर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए एक्सप्रेसवे मार्ग का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन

अभी अंडरपास की ऊंचाई सीमित होने के बावजूद कई बार भारी वाहन यहां से गुजरने का प्रयास करते थे। इससे पुल और अंडरपास की संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती थी। कई अवसरों पर ऊंचे वाहनों के टकराने से पुल के विभिन्न हिस्सों को क्षति भी पहुंची थी, जिसके कारण मरम्मत कार्य कराना पड़ा। इसी समस्या को देखते हुए अंडरपास के बाहर लो हाइट बैरियर लगाया गया है। यह बैरियर निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाले वाहनों को पहले ही रोक देगा। जिससे वे अंडरपास के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वहीं बारिश के दौरान भारी वाहनों के कारण अक्सर जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। नई व्यवस्था से यातायात संचालन अधिक सुगम होगा और अंडरपास को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। यातायात निरीक्षक ग्रेटर नोएडा अमर पाल सिंह का कहना है कि इस कदम से अंडरपास की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें