फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
विज्ञापन

दादरी। दिल्ली-हावड़ा मार्ग के दादरी रेलवे फाटक पर शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई। मां अपने छह माह के बेटे के साथ फाटक पार कर रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी यशवंत कुमार ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव स्थित कंटेनर डिपो में नौकरी करता है। वह परिवार के साथ डिपो के पास किराये पर रहता है। शुक्रवार शाम यशवंत की पत्नी शोभा देवी (28) अपने छह माह के बेटे रितिक को लेकर दादरी बाजार से सामान खरीदने गई थी। रात को लौटते समय शोभा रेलवे फाटक पर पहुंची। वह फाटक पार करने लगी, लेकिन सामने से आ रही गरीब रथ ट्रेन पर ध्यान नहीं दिया और मां-बेटे ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ बनाती रही वीडियो
घटना के बाद रेलवे फाटक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी मोबाइल से फोटो खींचने और वीडियो बनाने में लग गए। पुलिस ने लोगों को फोटो खींचने और वीडियो नहीं बनाने की बात कही, लेकिन लोग नहीं माने। उसके बाद पुलिस ने सख्ती की और ऐसा करने वाले लोगों से मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें