फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की छत पर टंकियों में पनप रहे मच्छर, टंकियों पर नहीं हैं ढक्कन, डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। बरसात के मौसम में टायरों, टूटे-फूटे बर्तनों, गमलों और पानी की टंकियों पर ढक्कन नहीं होने के कारण अब तक दर्जनों स्थानों पर डेंगू और मलेरिया के लार्वा मिलने से भले ही जिला स्वास्थ्य विभाग चौकस हो, लेकिन अभी भी बहुत कुछ ध्यान में रखने की आवश्यकता है। जिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को सेहतमंद रखने की जिम्मेदारी है, उस भवन की छतों पर रखी पानी की टंकियों पर ढक्कन नहीं हैं। इस कारण टंकियों में मच्छर पनप रहे हैं। जबकि, जिले में अब तक 100 से अधिक केस डेंगू के सामने आ चुके हैं। वहीं, मलेरिया केसों की संख्या भी 70 पार कर चुकी है। समाजसेवी रजत जैन ने बताया कि क्षेत्र में लगातार डेंगू और मलेरिया के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल की छतों पर रखी टंकियों में ढक्कन लगाने की नसीहत को जिला स्वास्थ्य विभाग हल्के में ले रहा है। ये लोगों की सेहत से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों से हमें चिंता है। अस्पताल की खुली टंकियों पर तुरंत प्रभाव से ढक्कन लगाने चाहिए। अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जाए।
नसीम खान, निवर्तमान सरपंच नगीना।
.
डेंगू व मलेरिया को रोकने में गंभीरता से काम किया जा रहा है। छतों पर रखी पानी की टंकियों की जांच की जाएगी। किसी में ढक्कन नहीं लगा है तो लगाया जाएगा। टंकियों में दवाई डाली जा चुकी है।
विज्ञापन

डॉ. गजे सिंह, चिकित्सा अधिकारी पीएचसी नगीना
कैप्शन: नगीना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बगैर ढक्कन रखीं टंकियां। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें