फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Crisis: तीन दिन से मिल रहा सिर्फ एक बाल्टी पानी, 1200 परिवार बेहाल; टैंकरों के सहारे गुजर रहा दिन

Fri, 29 May 2026 04:43 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर 168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी में तीन दिनों से पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। 1200 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। निवासियों का आरोप है कि पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा और शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं हो रही। हालात ऐसे हैं कि कई लोगों को अस्थायी रूप से सोसायटी छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
1200 परिवारों पर जल संकट की मार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा शहर की लोटस जिंग सोसाइटी में तीन दिन से 1200 से ज्यादा परिवार पानी को तरस रहे हैं। निवासियों का कहना है सिर्फ एक बाल्टी पानी हर फ्लैट को मिल रहा है, जिस पर ऊंट के मुंह में जीरा वाला मुहावरा फिट बैठता है। ऐसे में सोसायटी में टैंकर मंगाना पड़ा, जिम्मेदारों का दावा है कि नोएडा प्राधिकरण पानी की आपूर्ति नहीं कर रही। 

विज्ञापन


सेक्टर 168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से पानी की समस्या बरकरार है। लोग एक एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। स्थानीय निवासियों के बीच इस समस्या को लेकर ग्रुपों से लेकर सोसायटी के परिसर तक बहस छेड़ दी है। सभी इतने परेशान हैं कि जिम्मेदारों से जवाब मांग रहे हैं, लेकिन निवासियों का आरोप है कि वह न तो फोन उठा रहे हैं और न ही समस्या का समाधान कर रहे हैं। जबकि बड़ी संख्या में सोसायटी में जॉब प्रोफेशनल रहते हैं। उन्हें सुबह उठते ही पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 

Trending Videos

इस बीच या तो कोई अपने दोस्तों के घर जाकर नहाने के बाद ऑफिस जा रहा है तो किसी को सोसायटी तक छोड़नी पड़ी। एक निवासी ने बताया कि उनकी सिर्फ दो महीने की बेटी और पत्नी है। दो दिन से पानी नहीं आया, जब शिकायत को किसी ने सुनी नहीं, अंत में उन्हें सोसायटी छोड़कर वापस मूल स्थान अयोध्या लौटना पड़ गया। वहीं निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से टैंकर बुलाकर काम चलाया जा रहा है, जो कि नाकाफी है।

मेंटेनेंस एजेंसी का दावा-प्राधिकरण नहीं दे रहा पानी 
मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से निवासियों को 28 मई की रात करीब 1:53 पर मैसेज करते कहा गया कि पानी की आपूर्ति से संबंधित वह बताना चाहते हैं कि नोएडा प्राधिकरण जलापूर्ति नहीं कर रहा है। इसके चलते पानी की समस्या सोसायटी के सामने खड़ी हो गई है, फिर भी उनकी ओर से एक अल्पमत्र पानी बोरवेल के जरिये उपलब्ध कराया जा रहा है। 

'कुछ वाटर मशीनें भी खराब' 
एक निवासी ने दावा करते हुए बताया कि सोसायटी में कुछ पानी की मशीनें भी खराब पड़ी हैं, जिसके चलते पानी सभी फ्लैटों तक नहीं पहुंच रहा है। इस बीच लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

सोसायटी की एफएम टीम ने जारी किया बयान
सोसायटी की एफएम टीम ने कहा कि 'नोएडा प्राधिकरण द्वारा जलापूर्ति नहीं की जा रही है, जिसके कारण सोसाइटी में पानी की गंभीर कमी हो गई है। बोरवेल से केवल सीमित मात्रा में ही पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। कृपया पानी का उपयोग सोच-समझकर और आवश्यकता अनुसार ही करें।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें