फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निक्की भाटी हत्याकांड में नहीं हो सकेगा कानूनी समझौता, आरोपियों के बचने का ये है रास्ता

Fri, 29 May 2026 12:50 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में 21 अगस्त 2025 को निक्की भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हो गई थी। मृतका की बहन कंचन भाटी, जो उसी परिवार में निक्की के पति विपिन के बड़े भाई रोहित की पत्नी है, ने इस मामले में अपने पति रोहित, देवर विपिन तथा सास-ससुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। 
विज्ञापन
निक्की भाटी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में भले ही मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के बीच पंचायत के माध्यम से समझौता हो गया हो, लेकिन कानूनी रूप से यह मामला अदालत में समझौते के जरिए समाप्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Trending Videos



वजह यह है कि कासना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जिन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है वह गैर-समझौतावादी श्रेणी में आती हैं। ऐसे में अब आरोपियों के लिए राहत की स्थिति तभी बन सकती है। जब मामले के गवाह अदालत में अपने पूर्व बयानों से मुकर जाएं।

कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में 21 अगस्त 2025 को निक्की भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हो गई थी। मृतका की बहन कंचन भाटी, जो उसी परिवार में निक्की के पति विपिन के बड़े भाई रोहित की पत्नी है, ने इस मामले में अपने पति रोहित, देवर विपिन तथा सास-ससुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। कंचन ने खुद को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए आरोप लगाया था कि परिवार के लोगों ने मिलकर निक्की को जिंदा जलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने विस्तृत विवेचना के बाद करीब 500 पृष्ठों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की। प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण गवाही मृतका के छह वर्षीय बेटे की है। बच्चे ने अपने बयान में कहा था कि दादी ने लाइटर दिया और पापा ने थिनर डालकर आग लगाई। पुलिस ने इस बयान को केस की सबसे मजबूत कड़ी माना है। हालांकि अब दोनों पक्षों के बीच रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई है। जिसमें कई शर्तों के आधार पर समझौता होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

 इसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई कि क्या समझौते के आधार पर मुकदमा समाप्त हो सकता है। कानूनी जानकारों का कहना है कि ऐसा संभव नहीं है। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी के अनुसार हत्या और आपराधिक साजिश जैसी धाराएं कानून की नजर में गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं। इन मामलों में अदालत आपसी सुलह या पंचायत के आधार पर मुकदमे को खत्म नहीं कर सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें