फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोमोज खाने से डॉक्टर समेत पांच से अधिक लोग बीमार, विभाग अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो के यथार्थ अस्पताल के सामने एक नामी मोमोज आउटलेट का मामला
विज्ञापन

उल्टी-दस्त व बुखार से कई लोग पीड़ित, आउटलेट की वेबसाइट पर बड़ी संख्या में लोगों ने किया दावा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा वन स्थित यथार्थ अस्पताल के पास एक नामी आउटलेट के मोमोज खाने से काफी लोग बीमार हो गए हैं। लोगों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से की है। आरोप है कि चिकन मोमोज खाने से तबीयत बिगड़ी है। सभी उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अंजान रहा। शनिवार को मामला मीडिया में आने के बाद विभाग की टीम आउटलेट से नमूने लेने गई थी, लेकिन दुकान बंद थी।

सेक्टर ओमीक्रान 1ए में रहने वाली निहारिका और उनके पति डॉ. सार्थक ने बताया कि यथार्थ अस्पताल के सामने स्थित मार्केट में एक मोमोज का नामी आउटलेट हैं। 16 अक्तूबर की शाम वहां से 7 प्लेट चिकन मोमोज मंगवाए थे। उन्होंने अपने घर जाकर परिवार के साथ मोमोज खाए। मोमोज खाने से निहारिका, डॉ. सार्थक और एक अन्य सहयोगी बीमार हो गए हैं। सभी को उल्टी दस्त और बुखार है। डॉ. सार्थक ने बताया कि वो तीन दिन से बिस्तर से नहीं उठ सके हैं। दवा की अतिरिक्त डोज लेने के बाद ही हल्का आराम लगा हैं। उन्होंने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर की है। साथ ही मोमोज आउटलेट की वेबसाइट पर भी शिकायत की है। वहां बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी बीमार होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मोमोज खाने से लोगों के बीमार होने का मामला जानकारी में आया है। टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन दुकान बंद थी। मोमोज के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। -सर्वेश मिश्रा, सहायक आयुक्त (द्वितीय) गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें