फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोज 100 से ज्यादा लोगों पर कुत्ते कर रहे हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोजाना 200 से 300 लोग लगवा रहे एंटी रेबीज वैक्सीन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। तमाम प्रयासों के बावजूद लावारिस कुत्तों का हमला कम नहीं हो रहा है। अब भी शहर में रोजाना 100 से अधिक लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। ये लोग जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीनियर फार्मासिस्ट गिरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 200 से 400 एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज लगाई जाती हैं। इसमें से 30 से 35 फीसदी लोग पहली डोज लगवाने वाले होते हैं। वहीं अन्य लोग दूसरी, तीसरी या चौथी डोज वाले होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना 100 से अधिक नए लोगों को कुत्ते काट रहे हैं।
विज्ञापन



लावारिस कुत्तों के संबंध में नोएडा प्राधिकरण की ओर से शेल्टर होम बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा नसबंदी की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। इसके बावजूद शहर में कुत्ते काटने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सेक्टर और सोसाइटी की आरडब्ल्यूए, एओए की ओर से प्रयास करके कुत्तों के फीडिंग पॉइंट निश्चित स्थान पर बनाए जा रहे हैं ताकि लावारिस कुत्ते इधर-उधर न भटके और सेक्टर निवासियों को उनका शिकार न होना पड़े।
विज्ञापन



24 घंटे में पहली डोज जरूरी

गिरेंद्र ने बताया कि यदि किसी को कुत्ते ने काटा है तो 24 घंटे में पहली डोज लगवा लेनी चाहिए। तीसरे दिन दूसरी और सातवें दिन तीसरी डोज और 28वें दिन चौथी डोज लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सीएचसी पर एंटी रेबीज सीरम उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करवाई जा रही है ताकि गंभीर मरीजों को यह दिया जा सके।


जिला अस्पताल में वैक्सीन के लिए पहुंचे मरीज

28 मार्च - 323
27 मार्च - 330

26 मार्च - 147
25 मार्च - 147

24 मार्च - 226
20 मार्च - 335
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें