फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना आधार भी खुलेगा शिक्षा का द्वार, हर बच्चे को मिलेगा स्कूल में अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आधार कार्ड न होने पर भी मिलेगा दाखिला, एक अप्रैल से शुरू हो रहा नया सत्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होने जा रहा है। नए सत्र के पहले दिन ही छात्रों को किताबें देने की तैयारी विभाग की ओर से कर ली गई है। हर स्कूल में छात्रों के लिए किताबें भेज दी गई है। वहीं बच्चों के आधार कार्ड नहीं होने पर भी उन्हें दाखिला से वंचित नहीं रखा जाएगा। बिना आधार कार्ड के भी बच्चों को भी दाखिला मिलेगा। उनकी उम्र की गणना आंगनबाड़ी केंद्र के रजिस्टर से की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि बच्चों का यू-डायस पर पंजीकरण कराने और अपार आईडी बनाने में आधार कार्ड आवश्यक होता है। बिना आधार कार्ड के सभी बच्चों को दाखिला दिलाया जाएगा। उसके बाद दाखिला लेने वालों का नजदीक के केंद्रों से आधार कार्ड भी बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागीय योजनाओं के लाभ पाने के लिए भी बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य है। यही वजह है शिक्षक बिना आधार कार्ड वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश देने से बचते हैं,लेकिन सत्र के शुरुआत से पहले ही सभी को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को ही कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबको मिलेगा पढ़ाई करने का हक : इस निर्णय से सबसे अधिक लाभ ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा। अब उन्हें बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और दस्तावेजों के अभाव में बच्चों का भविष्य बाधित नहीं होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इससे ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और अधिक से अधिक बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें