फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मरीज ज्यादा, फिर भी मिल रही 22 फीसदी ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गाजियाबाद स्थित गोयल एमजी गैस एजेंसी के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर ऑक्सीजन आपूर्ति की मात्रा बढ़ाने की मांग की है। डीएम ने पत्र में लिखा है कि गौतमबुद्ध नगर में गाजियाबाद से ज्यादा बेड और मरीज हैं, लेकिन 22 फीसदी ही ऑक्सीजन दी जा रही है, जो मरीजों की जान बचाने में कम पड़ रही है। जबकि, गाजियाबाद में 47 फीसदी ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। इसी तरह दिल्ली में 25 फीसदी आपूर्ति हो रही। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर में 675 ऑक्सीजन सिलिंडर की और आपूर्ति करने की मांग की है। जिससे गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में गौतमबुद्ध नगर में ऑक्सीजन की किल्लत के कारण कई अस्पतालों में दर्जनों मरीज काल के गाल में समा गए। ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान न जाए, इसलिए डीएम ने गाजियाबाद स्थित गोयल एमजी गैस एजेंसी के महाप्रबंधक मुकेश गोयल को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि गाजियाबाद में 3200 बेड हैं। जबकि, गौतमबुद्ध नगर में 3417 बेड हैं। इसके बाद भी कंपनी द्वारा गाजियाबाद को डी प्रकार के सिलिंडरों से 47.12 फीसदी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। जबकि, गौतमबुद्ध नगर को केवल 22.03 फीसदी ही ऑक्सीजन मिल रही है। उन्होंने कहा कि अभी करीब 900 सिलिंडर आ रहे हैं। यदि 675 सिलिंडर और आ जाएं तो अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत खत्म हो जाए। पत्र में उन्होंने 675 ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग की है। डीएम ने कहा कि दिल्ली से सटा होने के कारण गौतमबुद्ध नगर व अन्य जनपदों से आने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे स्थिति और बिगड़ गई है।
अधिकारी पहुंच से बाहर, हेल्पलाइन से नहीं मिल रही मदद
अधिकारी पहुंच से बाहर हैं और हेल्पलाइन से मदद नहीं मिल रही। ऐसे में अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन के लिए परेशान लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। इनका कहना है कि अब किससे मदद की गुहार लगाएं। कोविड हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर सिर्फ बेड की वेटिंग मिल रही है। ऐसे में बेबस मरीज और तीमारदार सिर्फ दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। संक्रमितों की मदद के लिए अधिकारी कितने सक्रिय हैं, इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के नंबर 9719755965 पर फोन किया गया, उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

इसके बाद सेक्टर-39 कोविड अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू अग्रवाल के नंबर 9582793004 पर फोन किया गया, तो उनका मैसेज आया ‘सॉरी आई कांट टॉक राइट नाउ’। कोरोना का जिम्मा संभाल रहे डॉ. सुनील दोहरे को नंबर 9968384638 बंद मिला। हालांकि, वो लगातार व्हाट्स एप चला रहे हैं, लेकिन जरूरतमंद को व्हाट्स एप पर भी उत्तर नहीं देते हैं। इनके रवैये से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। अंत में कोविड कॉल सेंटर 18004192211 के नंबर पर फोन कर बेड की उपलब्धता पूछी गई तो बताया गया कि अभी 400 से 500 वेटिंग चल रही है। जैसे ही बेड खाली होंगे, हम फोन कर जानकारी देंगे। अब इन हालात में परेशान मरीज और तीमारदार के दिल पर क्या बीती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें