ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में बृहस्पतिवार रात एक महिला का कार से पीछा कर कर छींटाकशी और छेड़छाड़ की गई। मामले में पुलिस ने दिल्ली में आईटी कंपनी चलाने वाले आरोपी मूलरूप से बुलंदशहर निवासी भानू चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है।
बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात क्षेत्र की एक सोसाइटी निवासी महिला ने सूचना दी कि वह खाना खाने के बाद टहल रही थी। इसी दौरान एक युवक कार से उसका पीछा कर छींटाकशी करने लगा। आरोपी शराब के नशे मेें था। विरोध के बावजूद वह नहीं माना। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भानू चौधरी फिलहाल रबूपुरा के गांव नगला हुकुम सिंह में रहता है। ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में भी उसका फ्लैट है। आरोपी बृहस्पतिवार रात पड़ोस की सोसाइटी में कार लेकर चला गया और महिला से छींटाकशी और छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली के मयूर विहार में आईटी कंपनी चलाता है। ब्यूरो