फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, मारपीट और गलत इरादे से हमले का मामला सामने आया है। घटना रविवार 8 मार्च 2026 दोपहर करीब 12 बजे की है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी पशुओं को बांधने नोहरे (घेर) में गई थी। इसी दौरान गांव के ही अरमान उर्फ अररू पुत्र शेरखान और नासिर पुत्र अय्यूब घेर में घुस आए। आरोपियों ने लड़की के साथ बदसलूकी की। शोर मचाने पर पिता, भाई व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नासिर तो धक्का देकर भाग निकला, वहीं अरमान को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। परिवारजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई और आरोपी को मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फरार आरोपी नासिर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें