नगीना। कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग कितना तैयार है। इसे लेकर जिले के मंगलवार को मांडीखेड़ा स्थित जिला नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएमओ डॉ. अरविंद कुमार बताया कि अगर तीसरी लहर कोरोना की आती है तो उससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम कितना तैयार है। इसे लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा में 600 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देने वाले तीन प्लांट लगकर पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बताया कि एक प्लांट 500 लीटर प्रति मिनट, दूसरा 60 लीटर प्रति मिनट तथा तीसरा 40 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई देने वाला प्लांट पूरी तरह से जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा में 62 बेड पूरी तरह से तैयार हैं। कुल मिलाकर अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो पहले के मुकाबले ऑक्सीजन सहित अन्य सामान की किल्लत नहीं होगी। उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ सहित पूरे स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कोरोना से निपटने के लिए सिस्टम पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने एंबुलेंस के अलावा आपातकाल स्थिति में कोरोना मरीजों का इलाज किस तरह करना है इसका भी मॉकड्रिल में पूरा नजारा देखने को मिला।