सेक्टर 52 पहुंचते ही चोरी हुआ फोन
मूलरूप से देवरिया के रामपुर कारखाना के रहने वाले पंकज मद्घेशिया दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहते हैं। 24 फरवरी को वह ग्रेटर नोएडा किसी काम से गए थे। वहां से वह नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पहुंचे। वहां से ब्लू लाइन के लिए सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पहुंचे तभी उनका मोबाइल किसी ने चुरा लिया।
ऐसे दर्ज हुई एफआईआर
इसके बाद वह जब कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र की एक पुलिस चौकी पर जाकर शिकायत की तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने चोरी की जगह गुमशुदगी में तहरीर देने के लिए कहा। इस पर पीड़ित ने इसका विरोध किया। बाद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है।