फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनीता केजरीवाल से मिले विधायक-पार्षद, कहा-जेल से चलेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा चलाएगी कैंपेन, जब देंगे इस्तीफा तो कहेगी भाग गए : भारद्वाज
विज्ञापन


भाजपा 25 साल से दिल्ली की सत्ता पाने की कोशिश कर रही

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मंत्री, आप के विधायक व पार्षद पहली बार सुनीता केजरीवाल से मिले। मुख्यमंत्री आवास पर इस दौरान सभी ने दावा किया कि दिल्ली सरकार जेल से चलेगी। मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। सभी विधायकों ने केजरीवाल के साथ एकजुट खड़े रहने का दावा किया। साथ ही, कहा कि दिल्ली की जनता उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। भाजपा चाहती है कि वे इस्तीफा दें। इसके लिए भाजपा कैंपेन भी चलाएगी, लेकिन जब वे इस्तीफा देंगे तो यही भाजपा कहेगी कि भाग गए। विधायकों का यह संदेश केजरीवाल तक पत्नी पहुुंचाएंगी।

बैठक के बाद मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधायकों ने अपनी बात सुनीता के सामने रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस्तीफे के लिए अभियान चलाएगी। इससे पहले लोकपाल बिल के समय पर जब वह पास नहीं हो पाया था तो सीएम पर इस्तीफे का दबाव बनाया गया था। जब उन्होंने इस्तीफा दे दिया तो कहा कि वे भाग गए। दिल्ली में सत्ता हासिल करने का सपना देख रही भाजपा को लंबा इंतजार करना होगा। 25 सालों भाजपा इसी कोशिश में लगी हुई है, लेकिन उसका सपना पूरा नहीं हुआ। आने वाले दिनों में भी सपना पूरा होना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सलाखें बढ़ाएंगी भाजपा की मुश्किलें : केजरीवाल

मंगलवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने संदेश में कहा कि जेल की सलाखें भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ाएंगी। ये बात हम सभी को समझ आ रही है कि जब तक जेल में रहेंगे, भाजपा के लिए मुश्किलें और बढ़ती जाएंगी। पत्नी के माध्यम से केजरीवाल ने जेल से आप के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संदेश भेजा है। इसमें कहा कि मेरी चिंता न करें। मैं ठीक हूं, मजबूत हूं और मेरे इरादे पहले से ज्यादा मजबूत हैं। इस बात पर गर्व है कि उनके जाने के बाद भी विधायकों, पार्षदों और संगठन के लोगों ने मिलकर रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें